भोपाल. पेट्रोलियम कंपनी इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम सहित अन्य कंपनियों ने अपने प्रीमियम उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। जानकारी के मुताबिक एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के कीमत में 80 पैसे की वृद्धि की है जबकि एक्स्ट्रा माइल (डीजल) में 55 पैसे बढ़ाए गए हैं। भोपाल में पेट्रोल 49.13 और डीजल 35.65 रुपए है।
उत्पाद पहले अब
एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल 51.33 52.13 एक्स्ट्रा माइल (डीजल) 36.35 36.90 (रुपए प्रति लीटर में)
राजधानी में सोयाबीन की खपत सबसे ज्यादा
राजधानी में सोयाबीन तेल की सबसे ज्यादा खपत है इसके बाद सरसो, मूंगफली, वनस्पति, तिल्ली आदि का नंबर आता है। जानकारी के अनुसार भोपाल में रोजाना सोयाबीन के करीब साढ़े पांच हजार टिन और खुले तेल के 7-8 टैंकर (करीब 700 क्विंटल) उतरते हैं। सप्ताह में मूंगफली तेल की एक दो गाड़ी (करीब 1400 टिन) और सरसो तेल की 4 से 5 गाड़ी उतरती हैं (करीब 3500 टिन)।
क्यों आई थी तेजी तेलों में आ रही तूफानी तेजी को देखते हुए स्टाकिस्टों की बाजार में सक्रियता बढ़ गई है और ज्यादा मुनाफा कमाने के फेर में कतिपय दुकानदार बाजार में स्टाक की कमी का वातावरण बनाने लगे।