HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

प्रदेश में डेढ़ हजार से अधिक नई स्कूलें खुलेंगी

बीकानेर/जयपुर. राज्य में डेढ़ हजार से अधिक नए प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जनप्रतिनिधियों से मिले प्रस्तावों को परीक्षण के बाद राज्य सरकार को भिजवा दिया हैं। विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने विधायकों से नई स्कूलों के लिए प्रस्ताव मांगे थे।

विधायकों और जनप्रतिनिधियों से करीब 1 हजार 57 प्रस्ताव मिले। इसमें से नौ सौ स्कूलें खुलने योग्य पाई गइर्ं। इसी प्रकार 646 स्कूलों के प्रस्ताव सीधे ही शिक्षा आयुक्तालय भेजे गए। ऐसा अनुमान है कि नए शिक्षा सत्र से ये स्कूलें अस्तित्व में आ जाएंगी। भाजपा विधायकों के लिए यह वर्ष चुनावी वायदों पर खरा उतरने का है। इसलिए वे सरकार पर लगातार नई स्कूलें खोलेने का दबाव भी बनाए हुए हैं।

बच्चों का अभाव: नए स्कूलें खोलने की तो तैयारी है, लेकिन सरकारी स्कूलों में घट रही नामांकन संख्या चिंता का विषय है। शिक्षकों की कमी भी बड़ी समस्या हैं। अभिभावकों का रुख निजी स्कूलों की तरफ ज्यादा है। नए प्रस्तावित कई विद्यालयों में से कई तो ऐसे भी हैं जहां आबादी कम है।

छह हजार नई स्कूलें खोलनी थी, इनमें से पांच सौ बाकी थी। एक विधायक से पांच स्कूलों के प्रस्ताव मांगे थे। सौ विधायकों ने प्रस्ताव दिए ,जिन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जा चुका है। कांग्रेस विधायकों ने भी प्रस्ताव दिए हैं। रेगिस्तानी क्षेत्रों में दस-दस स्कूलों के प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं।
—कालीचरण सराफ, शिक्षा मंत्री





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: