HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

पुलिस में होगी 4684 सिपाहियों की भर्ती

जयपुर. राज्य पुलिस में 4684 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 15 से 29 अप्रैल तक फार्म प्राप्त कर 30 अप्रैल शाम 5 बजे तक जमा कराना होगा। इसके बाद 25 मई को अलग-अलग जगह केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता के अनुसार यह भर्ती गत वर्ष के चौथे चरण की भर्ती के 1300 पद, बजट भाषण में की गई घोषणा के 3000 नए पद, विभिन्न जिलों में चल रहे रिक्त 165 पद, कांस्टेबल ऑपरेटर के रिक्त 100 व कांस्टेबल बैंड के 12 रिक्त पदों को मिलाकर की जाएगी।

भर्ती आवेदन सभी जिला पुलिस अधीक्षक, कमांडेंट आरएसी, एमबीसी बटालियन, सभी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, पुलिस अधीक्षक सीआईडी (सीबी) व दूरसंचार पुलिस अधीक्षक कार्यालयों पर कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मिलेंगे। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 150 रुपए व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 100 रुपए आवेदन पत्र व परीक्षा शुल्क रखा गया है।

हवलदार शिक्षक के आवेदन 10 मई तक

भारतीय सेना शिक्षा कोर में सैनिकों को पढ़ाने के लिए हवलदार शिक्षकों की विज्ञान एवं कला वर्र्गो में भर्ती के लिए राजस्थान के पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्यालय क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय, पोस्ट बॉक्स नं.-35, शास्त्री नगर जयपुर के पते पर आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: