HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

20 हजार गांवों घूमेंगे अधिकारी

रायपुर. प्रदेश के 20 हजार से अधिक गांवों में 21 से 30 अप्रैल तक ग्राम सुराज अभियान चलाया जाएगा। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के जत्थे जनता की समस्याओं और जरूरतों का पता लगाकर उनका निराकरण करेंगे। मुख्यसचिव शिवराज सिंह ने कलेक्टरों को पत्र भेजकर सुराज अभियान की तैयारियां करने को कहा है। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि गांवों में जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित प्रपत्र दिए जाएं जिसमें स्थानीय समस्याओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वय की जानकारी संकलित की जाए।

सीएस ने मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह के निर्देश के तहत गरीबों के लिए चलाई जा रही 3 रुपए किलो चावल योजना और रोजगार गारंटी योजना का उल्लेख भी प्रपत्र में करने को कहा है। अधिकारियों को गांववालों से बातचीत कर डाक्टरों व स्टाफ, पटवारियों की उपस्थिति प्रमाणित करने को भी कहा है। प्रपत्र की एक प्रति बीईओ और दूसरी जिला मुख्यालय में रखी जाएगी।

इन बिंदुओं पर होगा फोकस

शिक्षा, मध्यान्ह भोजन, अमृत नमक, अंत्योदय अन्न योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, साक्षरता अभियान, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन योजना, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम, सर्वशिक्षा अभियान, सामुदायिक विकास कार्यक्रम, पीने का पानी, बिजली, रोजगारमूलक कार्य, सम विकास योजना, पशु चिकित्सा, राजस्व प्रकरण, राशन दुकान, आंगनबाड़ी, अस्पताल, टीकाकरण सेवाएं आदि।

वीडियो कांफ्रेसिंग पर सुनी शिकायतें

रायपुर. जनशिकायत निवारण विभाग के अफसरों ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए 102 शिकायतों का निराकरण किया। धोखाधड़ी के दो मामले पुलिस को सौंपे गए और एक विधवा के पैसे लूटने वालों को गिरफ्तार भी करवाया गया। मंत्रालय में हर दिन सुबह से दोपहर तक अधिकारी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शिकायतें सुनते हैं। सभी कलेक्टर कार्यालयों में इसकी व्यवस्था की गई है। आज विभिन्न जिलों से 112 शिकायतें मिली जिनमें से 102 शिकायतों का निराकरण किया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: