HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

अनपढ़ों को पढ़ाने 9 स्कूल

रायगढ़. 14 से 18 साल तक के ऐसे बच्चे जो स्कूल नहीं गए या पढ़ाई छोड़ दी है, उनके लिए स्कूल खोले जाने की तैयारी है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जरिए यह कार्यक्रम चलेगा। जिले में ऐसे 9 स्कूल खोलने का निर्णय हो चुका है।

अशिक्षत लोगों को शिक्षित करने का हर स्तर पर प्रयास चल रहा है और मानव संसाधन विकास मंत्रालय इस दिशा में लगातार प्रयासरत है और सर्व शिक्षा अभियान की सफलता के बाद अब 14 से 18 साल के किशोरों को शिक्षित करने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश राज्य स्तरीय मिशन का गठन हो चुका है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अशिक्षित और पढ़ाई छोड़ देने वालों की संख्या 5 हजार से ज्यादा बताई जा रही है। वहीं राजीव गांधी शिक्षा मिशन के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2007 तक स्कूल न जाने वाले या पढ़ाई छोड़ने वाले 6 से 14 साल तक के बच्चे की संख्या 23 सौ से ज्यादा है। वहीं 2001 की जनगणना के अनुसार 8 लाख से ज्यादा आबादी वाले इस जिले में साक्षरता का आंकड़ा 72.27 फीसदी है। इस तरह जिले में 27 फीसदी से ज्यादा लोग अनपढ़ है। इसमें महिला व पुरूष दोनों शामिल है। इस हिसाब से 1 लाख 80 हजार के आसपास लोग अशिक्षित हैं।

खुलने वाले ओपन स्कूल में आठवीं तथा उससे ऊपर की कक्षाओं की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी। शुरू में दसवीं तक की ही पढ़ाई होगी और बाद में 11 वीं और 12 वीं की पढ़ाई भी आने वाले समय में कराई जाएगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य में इसे लागू करने के लिए प्रदेश स्तरीय केबीनेट मिशन का गठन किया जा चुका है। स्कूल स्तर पर इन स्कूलों के संचालक उसके प्राचार्य होंगे। वे स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के सहयोग से जानकारी लेकर इन बच्चों को स्कूल लाने का प्रयास करेंगे। प्रदेश में ऐसे 154 स्कूल खाले जाएंगे और रायगढ़ में इनकी संख्या 9 होगी।

छात्रों के मनमाफिक होगी परीक्षा >>
इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को उनकी सुविधा के अनुसार पढ़ाया जाएगा। एक कक्षा पास करने के लिए इन्हें छह मौके दिए जाएंगे। वहीं परीक्षा उस समय होगी, जब बच्चे इसके लिए तैयार होंगे। परीक्षाओं की तारीख तय करते समय छात्रों के काम-काज के समय का भी ध्यान रखा जाएगा। स्कूल पिछड़े व आदिवासी क्षेत्रों में ही खोले जाएंगे। जिससे उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: