HomeNewsRajasthanKota Kota

स्पीड पेट्रोल एक रुपया डीजल 60 पैसे महंगा

कोटा. पेट्रोलियम कंपनियों ने मंगलवार को स्पीड पेट्रोल एक रुपए एवं हाई ऑक्टेन डीजल 60 पैसे महंगा कर दिया है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में ब्लेंडेड की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण कंपनियों ने यह बढ़ोतरी की है।

कोटा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव तरुमीतसिंह बेदी का कहना है कि स्पीड पेट्रोल एवं स्पीड डीजल की दरों में बढ़ोतरी के लिए सरकार का कोई दखल नहीं होता है। उन्होंने बताया कि स्पीड पेट्रोल की कीमत 51.50 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर अब 52.50 रुपए हो गई है। इसी तरह स्पीड डीजल पहले 35 रुपए प्रति लीटर था, जो अब 35.60 रुपए प्रति लीटर हो गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: