HomeHealth Health

गर्मियों में कैसा हो आपका हैल्दी मैन्यु

गर्मियों में कैसा हो आपका हैल्दी मैन्यु

गर्मियां आते ही हमारे शरीर में जिस चीज की सबसे ज्यादा कमी हो जाती है वह है पानी। गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए तो पानी जरूरी होता ही है, साथ ही इस मौसम में शरीर को कई और पोषक तत्वों की आवश्यकता भी होती है। गर्मी में हमारा शरीर कई मुश्किलों से गुजरता है। पानी व अन्य महत्वपूर्ण तत्वों की आपूर्ति न होने पर शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। साथ ही लंबे समय तक काम करने के लिए हमें ज्यादा शारीरिक मेहनत की आवश्यकता महसूस होती है। इन सबसे बचने के लिए आइए जानते हैं कि गर्मी में आपका मैन्यु क्या होना चाहिए।

सिर्फ पानी काफी नहीं

हालांकि गर्मी से निपटने के लिए शरीर को पानी की काफी आवश्यकता होती है, लेकिन सादा पानी ही काफी नहीं है। गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए शिकंजी, नींबू पानी या नारियल पानी पीएं। यह पेय गर्मी में पसीना निकलने के कारण शरीर में होने वाली नमक की कमी को पूरा करते हैं।

फल हैं जरूरी

गर्मी में कोई भी फल खाना फायदेमंद ही होता है। लेकिन ठंडी तासीर वाले फल जैसे अनार, पपीता, केला मौसमी, तरबूज आदि का सेवन ज्यादा करें। इसके अलावा जूस, शेक्स व कोल्ड कॉफी भी पी सकते हैं। यहां पर एक बात का ध्यान रखें कि प्रोसेस्ड या पैक्ड जूस से दूर ही रहें।

हरी सब्जियां यानि विटामिन

हरी सब्जियां यानि विटामिन की भरपूर मात्रा लें। अपने मैन्यु में रोज इन्हें शामिल करें। गर्मी से बचाव के लिए इससे न सिर्फ जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। फैट व तेलयुक्त खाने की बजाय हरी सब्जियों के साथ ही ग्रीन सैलेड को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

अंकुरित फूड है हेल्दी

इन दिनों में अंकुरित चीजें जैसे दाल, चने, अनाज व तोफू का सेवन करें। इससे भरपूर प्रोटीन तो मिलता ही है, साथ ही इसे आसानी से पचाया भी जा सकता है। साथ ही दिन भर में लंबे समय तक काम करने के लिए शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: