HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

कुर्सी के खेल में उलझा डाइट

जांजगीर. dietडाइट में प्राचार्य के रहते उप सचिव ने एक नए प्राचार्य की नियुक्ति आदेश भेज दी है। जिससे डाइट के कर्मचारी इस पेशोपेश में हैं कि वे किसके आदेश का पालन करें । शासन का फरमान डाइट जांजगीर के संचालन पर भारी पड़ रहा है।

यहां वर्तमान में पदस्थ प्राचार्य का स्थानांतरण आदेश शासन से तो नहीं आया, मगर पूर्व में पदस्थ प्राचार्य ने अपना स्थानांतरण आदेश लेकर यहां पदभार ग्रहण कर लिया है। ज्ञात हो कि डाइट जांजगीर में सितंबर २क्क्७ में श्रीमती कामायनी कश्यप का स्थानांतरण शाउमावि कन्या चांपा में कर दिया गया था। इसके बदले में वहां पदस्थ प्राचार्य श्रीमती रमाकांती साहू का स्थानांतरण प्राचार्य डाइट जांजगीर के रुप में किया गया।

श्रीमती साहू ने ६ माह काम भी किया मगर श्रीमती कश्यप अवकाश लेकर घर पर रही। करीब छह महीने के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार श्रीमती कश्यप ने उपसचिव से अपना स्थानांतरण आदेश लाकर अपनी पदस्थापना डाइट करा ली है। उन्होंने एक सप्ताह पहले प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदभार भी ग्रहण कर लिया है। इस दौरान वर्तमान में पदस्थ प्राचार्य श्रीमती साहू का स्थानांतरण आदेश नहीं आया। जिससे डाइट के करीब दो दर्जन कर्मचारी पेशोपेश में है कि अब किसे प्राचार्य मानें और किसके आदेश का पालन करें। संस्था में दो-दो प्राचार्य होने की वजह से कर्मचारियों के सामने असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है। संस्था का सारा काम-काज प्रभावित हो रहा है।

कर्मचारियों ने सचिव को लिखा पत्र
डाइट में दो-दो प्राचार्य रहने से कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है। जिसे लेकर डाइट में पदस्थ दो दर्जन कर्मचारियों ने सचिव शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है। पत्र में कर्मचारियों ने कहा है कि श्रीमती रमाकांती साहू का कार्यकाल सराहनीय है। अब दूसरे प्राचार्य के आने से विवाद के चलते संस्थागत कार्य में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। यहां के कर्मचारियों ने श्रीमती साहू को प्राचार्य पद पर रहने देने की मांग की है।

शासन की नीति समझ से परे है। यदि मेरा स्थानांतरण कहीं अन्यत्र किया गया ह,ै तो मुझे इसका आदेश मिलना चाहिए। जब तक आदेश नहीं मिलेगा, मैं यहीं कार्यरत रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करुंगी।
-रमाकांती साहू, प्राचार्य डाइट

छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुझे डाइट के प्रभारी प्राचार्य के रुप में आदेश मिला है। इसी के तहत मैंने यहां पदभार ग्रहण किया है। डाइट के बेहतर संचालन के लिए मैं कृत संकल्पित हूं।
-कामायनी कश्यप, प्रभारी प्राचार्य डाइट





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: