HomeHealth Health

चटोरी जीभ फैलाए कैंसर!

नई दिल्लीकुछ पल के स्वाद के लिए अक्सर लोग मसालेदार खाना खाते हैं। लेकिन कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि अत्याधिक मसालेदार भोजन भले ही स्वाद में अच्छा लगता हो, लेकिन इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। क्योंकि इससे पेट का कैंसर होने की आशंका रहती है। विडंबना यह है कि इस प्रकार के कैंसर के 60 प्रतिशत मामलों का पता तीसरे और चौथे चरण में ही चलता है।

मैक्स हेल्थ केयर के सीनियर ओंकोलॉजिस्ट डॉ.अमित भार्गव ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से किसी के लिए भी अत्याधिक मसालों का सेवन उचित नहीं है। इससे पाचन क्रिया ठीक नहीं रहती है और सबसे बड़ी बात है कि इससे पेट का कैंसर होने का जोखिम बना रहता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंसर के 60 प्रतिशत मामलों का पता तीसरे और चौथे चरण में ही चलता है। इस कारण इनके रोगियों का इलाज करना मुश्किल हो जाता है। इस प्रकार के कैसर को आमतौर पर अनदेखा किया जाता है।

खाली पेट न रहें

डॉ. भार्गव का कहना है अधिक समय तक खाली पेट रहना और अधिक मात्रा में मसालेदार भोजन, अचार और तली हुई चीजे खाने से पेट का कैंसर हो सकता है। लगातार एसिडीटी, पेट का फूलना, काले रंग का मल या पेट में दर्द रहना आदि इसके लक्ष्णों में शामिल हैं। यही कारण है कि इस रोग के शिकार व्यक्ति स्वयं दवा लेने लगता है और इलाज समय पर नहीं करवाते। डॉ.भार्गव ने चेतावनी के मुताबिक छोटे-छोटे लक्षण अगर लगातार बने रहते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: