सिडनी. कैंसर रोगियों के लिए दवा का निर्माण करने में सुपर कंप्यूटर काफी मददगार साबित हो रही है। इसकी सहायता से दवाओं को तैयार करने में ज्यादा वक्त नहीं खर्च करना पड़ रहा है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि अब दवाओं के निर्माण के लिए प्रयोगशालाओं में अधिक समय तक प्रयोग नहीं करने पडेगें।
सुपर कंप्यूटर से तैयार की गई दवाइयों और प्रयोगशाला में शोध के बाद बनाई गई दवाइयों के तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर वैज्ञानिकों ने यह निष्कर्ष निकाला है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि ये दवाइयां भी उतनी ही प्रभावी होती हैं जितनी कि प्रयोगशाला में तैयार की गई दवाएं।
आस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय (एएनयू) के शोधकर्ता माइकल कोट ने बताया कि इस प्रयोग के तहत वैज्ञानिकों ने विटामिन ‘पी’ का प्रयोग किया था।