नई दिल्ली.
सरकार को लगता है कि अबु सलेम को जान का खतरा है। यहां तक की सरकार का मानना है कि अबु सलेम को सुनवाई के लिए कोर्ट में भी ले जाना खतरे से खाली नहीं है।
गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस को निर्देश दिया है कि अबु सलेम को आर्थर रोड जेल से कही भी बाहर न जाने दिया जाए क्योंकि उस पर कभी भी अंतरराष्ट्रीय माफिया के लोग हमला कर सकते हैं।
वहीं अबु सलेन का मानना है कि उसे किसी भी तरह का खतरा नहीं है। सरकार जानबूझ कर ऐसा कर रही है ताकि उसे अदालत में सुनवाई से रोका जा सके। अबु सलेम के वकील ने कहा कि सरकार के पास अपनी बात को साबित करने का कोई सबूत नहीं है। यह सब सिर्फ सलेम को जेल में बंद रखने के उपाय हैं।