मालेगांव. मालेगांव में एक बाराती पार्टी की जीप सूखे कुएं में गिरने के कारण जीप में सवार 4 लोगों की मौत हो गई जिसमें एक महिला और 2 बच्चे शामिल हैं और 12 लोग घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सदस्य धुले जिले के शिरपुर में शादी समारोह मे जा रहे थे, तभी ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और जीप रोड से फिसलकर सूखे कुएं में जा गिरा।
घायलों में दुल्हा, पांच महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं जिन्हें यहां के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।