नई दिल्ली.
17 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित ओलिंपिक मशाल दौड़ के सुरक्षा इंतजाम को देखते हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी श्रीमती किरण बेदी ने ओलिंपिक मशाल दौड़ में शामिल होने से मना कर दिया।
श्रीमती बेदी ने कहा कि ओलिंपिक मशाल दौड़ में वे सिर्फ एक औपचारिकाता के लिए नहीं दौड़ेंगी। बॆहतर हो इसमॆ आमिर खान जैसे लोगों को ही दौड़ने दिया जाये।
उन्हॊने कहा कि ओलिंपिक मशाल की अत्यधिक सुरक्षा के कारण घुटन महसूस होती है। इसके साथ ही कहा कि अगर आप वातावरण को इतना घुटन भरा बना देंगे तो इससे अच्छा है कि आप ओलिंपिक मशाल को किसी गाड़ी पर या फिर आर्मी के साथ दौड़े।
सचिन तेंडुलकर, पुलैला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, मिल्खा सिंह और गुरबचन सिंह रांधवा, मानवजीत सिंह संधू, लिएंडर पेस और अभिनेता आमिर खान ने मशाल दौड़ में भाग लेने की हामी भरी है।