HomeNewsNational National

अकोला सेक्स कांड: एसपी निलंबित

अकोला. अकोला सेक्स कांड में दोषी पाए गए एसपी दीपक पांडे को निलंबित कर दिया गया है।

एसपी के निलंबन का फैसला महाराष्ट्र सरकार ने लिया है।

गौरतलब है कि एक मराठी अखबार में एक युवती ने अकोला एसपी समेत कई सरकारी अफसरों पर आरोप लगाया था कि उसका यौन शोषण पिछले छह महीनों से किया जा रहा है।

इस मामले में नीतू नाम की इस युवती ने जिला अदालत में शपथ पत्र पेश कर यौन शोषण के आरोप के साथ ही यह भी कहा था कि सैक्स स्कैंडल एसपी दीपक पांडे की शह पर चल रहा था। हालांकि इस युवती ने पांडे के घर पर मीडिया के सामने अपने आरोपों में एसपी का नाम दबाववश लेने की बात कही थी लेकिन बाद में शपथ पत्र में एसपी का नाम फिर लिया गया।

संबंधित खबरें
* अकोला सैक्स स्कैंडल : उच्च स्तरीय जांच





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: