HomeHealth Health

नींद की कमी से बच्चों में मोटापा

बोस्टन. अगर आप किसी छोटे बच्चे के अभिभावक हैं तो सावधान हो जाइए। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि छोटे बच्चों का कम नींद लेना और ज्यादा टीवी देखना उन्हें मोटापे का शिकार बना सकता है।

इस अध्ययन के निष्कर्ष को ‘आर्काइव्स ऑफ पीडियाट्रिक एंड एडोलसेंट मेडीसिन’ नामक जर्नल के ताजा अंक में प्रकाशित किया गया है। निष्कषों में बताया गया है कि कम उम्र के बच्चों का 12 घंटे से कम नींद लेना और उनका अधिक टीवी देखना उनके शरीर के वजन को बढ़ा सकता है।

इस अध्ययन में शामिल हावर्ड मेडिकल स्कूल की सहायक प्राध्यापक एल्सी टवेरास ने कहा कि अध्ययन में देखा गया कि सोने की अवधि में कमी हमारे स्वास्थ्य पर बहुत अधिक दुष्प्रभाव डाल सकती है । हम अभी यह भी देख रहे हैं कि क्या सभी बच्चों पर इसका दुष्प्रभाव एक जसा पड़ता है।

उन्होंने बताया कि बच्चों के शयनकक्ष में टीवी और कंप्यूटर होने के कारण वह अधिकांश समय वीडियो गेम, इंटरनेट चैटिंग और टीवी देखने में बिताते हैं जिसकी वजह से वे सो नहीं पाते।

शोधकताओं ने बताया कि टीवी देखना बच्चों का मोटापा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है, जिसके चलते उनमें बाद में दमा, मधुमेह, हाइपरटेंशन और दूसरी अन्य बीमारियां हो जाती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: