HomeHealth Health

सेब खाइए डाक्टर को दूर भगाइए

वाशिंगटन. सेब खाइए डाक्टर को दूर भगाइए रोजाना एक सेब खाओ और बीमारियों को दूर भगाओ, इस कहावत को वैज्ञानिकों ने सच साबित कर दिया ।

एक नये अध्ययन में पाया गया है कि रोजाना एक सेब खाने या एक गिलास जूस पीने से आप स्वस्थ रह सकते हैं। प्रतिदिन एक सेब आपके उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में कारगर होता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि सेब धमनियों से संबंधित बीमारी को रोकने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में भी सहायक है। अध्ययन में पाया गया कि चर्बी से परेशान लोगों में सेब खाने से सकारात्मक प्रभाव दिखाई दिए। रोजाना एक सेब खाने से कमर की चर्बी बढ़ने की संभावना भी 21 फीसदी तक कम हो गई।

अध्ययनकर्ताओं के अनुसार सेब न खाने वालों की तुलना में सेब खाने वालों का स्वास्थ्य ज्यादा अच्छा रहता है। सेब से हमें विटामिन ए और सी, कैल्शियम, पोटाशियम और फाइबर्स मिलते हैं। इस अध्ययन के निष्कर्ष ‘एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी 2008’ के सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: