कोझिकोड़े: भाजपा के महासचिव बलबीर पुंज ने बुधवार को कहा है कि माकपा सिर्फ भाजपा को रोकने के लिए ही तीसरे मोर्चे का गठन करना चाहती है। केंद्र में इस तरह का मोर्चा नहीं चलेगा, जहां अब तक कांग्रेस और भाजपा की एकल सरकारें ही स्थायित्व देने में सफल रहीं हैं।
पुंज ने कहा कि तीसरे मोर्चे का प्रमुख उद्देश्य भाजपा को रोकना है। यह केंद्र में भाजपा या फिर कांग्रेस से हटकर एक स्थाई सरकार नहीं दे सकता।
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार को विरासत में राजग से एक स्थाई इकनामी मिली थी। इसके बाद भी वह मुद्रास्फीति को रोकने में सफल नहीं रही। इस समय जरूरी वस्तुओं के दाम 40 से 100 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं।
उन्होंने कन्नुर जिले में आरएसएस और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई भिड़ंत पर कर कहा कि राज्य सरकार जनता की सरकार के रूप में कार्य करे न कि माकपा की सरकार के रूप में।