जम्मू. जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में पाक समर्थित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन शीर्ष कमांडर सहित 4 आतंकवादी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए।
रियासी-उधमपुर रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जेनरल आलोक पुरी ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली की जिले के गुलाबगढ़ इलाके में हिज्ब के आतंकवादी मौजूद है।
इसके बाद पुलिस और 59 राष्ट्रीय रायफल्स ने संयुक्त कार्रवाई कर इलाके को घेर लिया और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। दोनों ओर से शुरू हुई गोलाबारी में हिजबुल के चार आतंकवादी मारे गए जिनमें तीन हिज्ब के शीर्ष आतंकी मारा गया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों हिज्ब का आतंकी शमीम थूल और हक नवाज को डोडा और किस्तवार जिले में मार गिराया गया था।