लंदन:, जिन बच्चों को जन्म से पहले गर्भ में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, उन्हें बड़ी उम्र में हृदय रोगों का खतरा अधिक होता है। यह जानकारी एक नए अध्ययन में सामने आई है।
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि भ्रूण को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न मिल पाने से उसके विकास में बाधा आती है। बाद में उसके हृदय, चयापचय और अंत:स्रावी प्रणालियों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
शोधकर्ताओं के अनुसार गर्भवती महिलाओं में प्री-एक्लैंप्सिया जैसी परिस्थिति के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे को कम मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि इससे भ्रूण के विकास में बदलाव आ जाते हैं, साथ ही शरीर के प्रमुख तंत्रों में भी भिन्नता आ जाती है। जन्म लेने वाले शिशु को इसके कारण भविष्य में हृदय रोगों का खतरा हो सकता है।