इंदौर. इंदौर विकास प्राधिकरण शहर में मेट्रो रेल के लिए फिजिबलिटी सर्वे कराने को तैयार है। इसके लिए 2008-09 के बजट में एक करोड़ रुपए रखे हैं। हालांकि पदाधिकारी और अफसर बताते हैं मेट्रो रेल परियोजना में पैसा लगाने की प्राधिकरण की कोई योजना नहीं है।
फिलहाल सर्वे करवा रहे हैं ताकि भविष्य में परियोजना पर काम हो तो प्रारंभिक तैयारी जल्दी हो जाए। प्राधिकरण समय-समय पर ऐसे अध्ययन कराता रहा है।
मेट्रो रेल के सर्वे में ट्रैफिक वॉल्यूम, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोगकर्ता, खाली जमीन और मेट्रो के लिए प्रस्तावित रूट प्लान तैयार करेगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर निविदाएं बुलाई जाएंगी। अध्यक्ष मधु वर्मा ने कहा केवल सर्वे के लिए टोकन मनी रखी है।