bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

पुलिस को मिलीं 97 गाड़ियां

रायपुर. पुलिस मुख्यालय में बुधवार दोपहर गृहमंत्री रामविचार नेताम ने 97 वाहनों की चाबी विभिन्न जिलों से आए पुलिस अफसरों को सौंपी। राज्य पुलिस को संसाधनों से लैस करने वाहनों की एक और बड़ी खेप जल्द ही आने वाली है।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में पहले सात पुरोहितों द्वारा वाहनों की पूजा कराई गई। शंखनाद के बीच गृहमंत्री ने वाहनों का लोकार्पण किया। इनमें कम क्षमता वाले वज्र वाहन शामिल हैं, जो मोहल्ले और गलियों में होने वाले प्रदर्शन को नियंत्रित करने में कारगर साबित होंगे। इनकी संख्या चार है।

इसी तरह 43 जीप, चार महेंद्रा इन्वेडर पांच टाटा सूमो, छह आयसर की मिनीबस, छह बोलेरो और पांच ट्रैक्टर की चाबी विभिन्न जिलों के अधिकारियों को सौंपी गई। वाहनों की कीमत तीन करोड़ 29 लाख रुपए बताई गई है। अफसरों के मुताबिक जल्द ही 68 लाख रुपए के वज्र वाहन और मिनीबसें खरीदी जाएंगी।

श्री नेताम ने कहा कि राज्य बनाने के बाद इतनी तादात में पहली बार पुलिस वाहन खरीदे गए हैं। नक्सल समस्या से निपटने के लिए संसाधन बढ़ाए जाएंगे। नक्सल प्रभावित बीहड़ में मार्र्गो को सुगम बनाने पुल-पुलियों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। समारोह में डीजीपी विश्वरंजन, डीजी जेल एसके पासवान समेत कई अफसर मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: