bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

अटल आवास की कीमत नहीं बढ़ेगी

रायपुर. कमजोर वर्ग के लिए अटल आवास योजना के तहत बन रहे मकानों की कीमत यथावत रखी जाएगी। निर्माण सामग्री की कीमतों में लगातार इजाफा के बावजूद हाउसिंग बोर्ड ने इसकी कीमत 1 लाख 10 हजार रुपए ही रखने का फैसला किया है। अतिरिक्त लागत बोर्ड खुद वहन करेगा। गौरतलब है, निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर अटल आवास की दरों में इजाफे की अटकलें लगाई जा रही थीं।

बोर्ड के चेयरमैन सुभाष राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंडल के सदस्य विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम, विनोद खांडेकर,अभिमन्यु गुप्ता, तथा आयुक्त व मंडल सचिव संजय शुक्ला मौजूद थे। श्री राव ने बताया कि 1.10 लाख रुपए में अटल आवास के भवन उपलब्ध होंगे। वर्तमान में स्टील एवं अन्य निर्माण सामग्री की दरों में वृद्धि होने से अतिरिक्त निर्माण लागत लगभग 5 करोड़ रुपए संभावित है। मंडल सम्मिलन ने निर्णय लिया कि इसकी प्रतिपूर्ति पिछले चार सालों में पर्यवेक्षण शुल्क में बचत की राशि से किया जाएगा।

मेहनती हाथों को मिलेगा काम
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने रायपुर में छत्तीसगढ़ निर्माण अकादमी की स्थापना की जाएगी। अकादमी में निर्माण से संबंधित पांच प्रकार के व्यवसाय जिनमें राजमिस्त्री, शटरिंग कार्य, बार बाइडिंग, विद्युत कार्य एवं प्लंबर कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए न्यू रायपुर में 30 एकड़ जमीन देने अनुरोध किया जाएगा।

मंडल कर्मियों को सौगात
श्री राव ने बताया कि मंडल के अधिकारी-कर्मचारियों को राज्य शासन के कर्मचारियों के समान पुनरीक्षित वेतनमान में 1 अप्रैल से 41 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। रिटायर कर्मियों को 1 दिसंबर 07 से 32 फीसदी व 1 अप्रैल 08 से 36 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण फैसले

>> मंडल के अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यकुशलता बढ़ाने आटो कैड का प्रशिक्षण मिलेगा।
>> कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए 2351 ईडब्लूएस भवन बनेंगे।
>> दीनदयाल आवास योजना के तहत निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए दुर्ग-राजनांदगांव में 1707 भवन बनेंगे।
>> न्यू रायपुर में टाउनशिप में प्रस्तावित 2536 भवनों के निर्माण में पर्यवेक्षण शुल्क में 13.38 करोड़ की छूट।
>> कबीरनगर में 397 एमआईजी डुप्लेक्स भवनों के निर्माण के लिए 2688 लाख की स्वीकृति।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: