bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

51 मकानों में होगी तोड़फोड़

रायपुर. सड़क चौड़ीकरण के तीसरे चरण में शारदाचौक से तात्यापारा के मध्य 51 मकान-दुकान तोड़फोड़ के दायरे में आ रहे हैं। निगम अमले ने मंगलवार को सर्वे कर प्रभावित एरिया को चिन्हित किया।

शारदा चौक की ओर प्रभावितों की जमीन ज्यादा प्रभावित हो रही है। इस इलाके में ज्यादातर लोगों की 15 से 20 फीट तक जमीन सड़क एरिया में आ रही है। जबकि फूल चौक की ओर महज 10 से 12 फीट तक जमीन प्रभावित हो रही है। कल प्रभावित एरिया, मुआवजा और क्षतिपूर्ति का आंकलन शुरू होगा। इसमें दो से तीन दिन लगने की संभावना है।

मार्किग का काम आज सुबह 7 बजे से 2 बजे तक किया गया। जोन सात के नगर निवेश अमले ने शारदा चौक से नापजोख शुरू किया। सबसे पहले सेंटर लाइन पर काम शुरू किया गया। आरडीए की गाइड लाइन और नगर निवेश के पुराने मापदंडों के आधार पर सेंटर लाइन तय की गई। तात्यापारा से शारदा चौक तक सेंटर लाइन पर पीली कैट आई लगाकर इस लाइन की मार्किग की गई। इसके बाद सड़क के दोनों ओर सेंटर लाइन से 40-40 फीट दोनों तरफ नापना शुरू किया गया।

मार्किग को लेकर यहां के लोगों में जबरदस्त उत्सुकता देखी गई । नाप जोख शुरू होते ही प्रभावितों की भीड़ ने अफसर और कर्मचारियों को घेर लिया और उनसे नाप जोख के बारे में जानकारी मांगने लगे। कुछ असंतुष्टों ने शारदा चौक से मार्किग शुरू करने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि नाप-जोख तात्यापारा चौक की ओर से होनी चाहिए। वे जानना चाहते थे कि इस बार विपरीत दिशा से क्यों किया जा रहा है? अफसरों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया तब कार्रवाई आगे बढ़ी। दोपहर 2 बजे तक लोग निगम अमले के साथ डटे रहे।

11 करोड़ से ज्यादा मुआवजा
तात्यापारा चौक से शारदा चौक तक 51 प्रभावितों के कुल लैंड एरिया का आंकलन मार्किग के बाद कर लिया गया। कुल प्रभावित लैंड एरिया 15 हजार वर्गफीट आ रहा है। 51 में से 50 प्रभावितों ने किराए पर दुकान दे रखी है। 50 दुकानदारों को निगम ओर से दुकान दी जाएगी।

नगर निवेशक एमके गुप्ता के मुताबिक कलेक्टर द्वारा जारी नए दरों की कापी उन्हें अभी नहीं मिली है। नई दर मिलने के बाद ही वास्तविक मुआवजा और क्षतिपूर्ति तय की जा सकेगी। कलेक्टर की पुरानी गाइड लाइन के मुताबिक तात्यापारा से शारदाचौक के बीच जमीन का रेट 6653 रुपए है।

इस हिसाब से मुआवजा ही 9 करोड़ 97 लाख हो जाएगा। क्षतिपूर्ति के रूप में करीब डेढ़ करोड़ बंटने का अनुमान है। नई दर इससे ज्याद हुई तो आंकड़ा 12 करोड़ को पार कर जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: