bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

चार आईपीएस बनेंगे आईजी

रायपुर. विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में चार आईपीएस को आईजी के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा तीन अफसरों को डीआईजी बनाया जा रहा है। इसके आदेश एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है। इसी के साथ पुलिस महकमे में उच्चस्तर पर खासा फेरबदल होगा।

डीपीसी की बैठक में मुख्य सचिव शिवराज सिंह, गृह विभाग के प्रमुख सचिव एनके असवाल और डीजीपी विश्वरंजन शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार डीआईजी रमेश शर्मा, बीएस मरावी, रमेश शर्मा, आरसी पटेल और राजेश मिश्रा को आईजी बनाने का निर्णय लिया गया है। चारों 1990 बैच के आईपीएस हैं। इन्हें मिलाकर राज्य में 15 आईजी हो जाएंगे।

फिलहाल आईजी की नई पोस्टिंग के आदेश जारी नहीं हुए हैं लेकिन राज्य शासन ने फेरबदल का खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत बीएस मरावी को सरगुजा आईजी बनाकर भेजा जा रहा है। सरगुजा से एएन उपाध्याय को बस्तर आईजी बनाया जा रहा है। बस्तर आईजी आरके विज पुलिस मुख्यालय लौट रहे हैं। उन्हें सीआईडी का आईजी सीआईडी का चार्ज दिया जा सकता है।

आरसी पटेल को आईजी होमगार्ड, रमेश शर्मा को आईजी सीएएफ तथा राजेश मिश्रा को खेल विभाग में ही आईजी पदस्थ किया जाने वाला है। फिलहाल वे खेल संचालक है।

इनके अलावा बस्तर एसपी जीपी सिंह, कोरबा एसपी हिमांशु गुप्ता और बलरामपुर एसपी एसआरपी कल्लूरी को डीआईजी बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार तीनों पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किए जाएंगे। इन्हें फाइनेंस एंड प्लानिंग, सीएएफ तथा एसआईबी में पदस्थ किया जा सकता है।

संकेत हैं कि जांजगीर से विवेकानंद को जगदलपुर एसपी बनाया जा रहा है। इसके अलावा, कांकेर एसपी रतनलाल डांगी को कोरबा तथा मुख्यालय में पदस्थ प्रवीर दास को कांकेर एसपी बनाने की चर्चा है। मुख्यमंत्री डा. सिंह कल आदेश जारी कर सकते हैं लेकिन गृहमंत्री रामविचार नेताम के विदेश प्रवास के कारण इस पर अड़ंगा भी लग सकता है। वैसे गृह विभाग के प्रमुख सचिव एनके असवाल ने फेरबदल की सूची तैयार कर ली है।

नवानी प्रभारी डीजीपी >>
भास्कर न्यूज. रायपुर. शासन ने अनिल नवानी को 24 अप्रैल तक के लिए राज्य प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया है। डीजीपी विश्व रंजन गुरुवार से 15 दिन के अवकाश पर जा रहे हैं। इसलिए उनका कामकाज श्री नवानी देखेंगे। श्री नवानी को शासन ने हाल में सीएएफ का डीजी बनाया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: