bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

महिलाएं एक नजर में भांप लेती हैं पुरुष के इरादे

लंदनमहिलाएं एक नजर में ही जान लेती हैं कि पुरुष के दिल में क्या चल रहा है। वह उसके साथ महज दिल बहला रहा है या विवाह करने का गंभीर इरादा भी रखता है। डरहम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि व्यक्ति का चेहरा सेक्स के प्रति उसका रवैया साफ उजागर कर देता है। नाक, जबड़े व आंखों के आकार से इसका संकेत मिलता है।

पहली मुलाकात में :

‘इवॉल्यूशन एंड ह्यूमन बिहेवियर’ नामक पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट में प्रमुख शोधकर्ता लिंडा बूथ्रॉइड ने कहा, ‘चेहरा देखकर सेक्स के इरादे भांपे जा सकते हैं। इससे जाहिर होता है कि कैसे हम पहली मुलाकात में अपने संभावित साथी या प्रतिद्वंद्वी का आकलन करते हैं।’

ऐसे किया सर्वे :

शोधकर्ताओं ने 20 से 25 वर्ष की उम्र की 700 महिलाओं व पुरुषों को विपरीत लिंग के व्यक्ति का फोटो दिखाकर पूछा कि वह महिला या पुरुष कितना आकर्षक है और सेक्स को लेकर उसका रवैया क्या होगा। उनके जवाब की तुलना फोटो में दिखाए महिला या पुरुष के वास्तविक जीवन के व्यवहार से की गई। इस संबंध में 72 फीसदी भागीदार आधे से अधिक बार सही साबित हुए।

मर्दाना चेहरे नापसंद :

अध्ययन में महिलाओं ने मर्दाना चेहरे वाले पुरुषों को ठुकरा दिया। उन्हें लगा कि वे वफादार न होने के साथ अच्छे पिता भी साबित नहीं होंगे। वहीं सबसे आकर्षक चेहरे वाली महिलाओं की रुचि अस्थायी सेक्स संबंधों में होने की संभावना अधिक पाई गई।

महिलाएं चाहती हैं स्थिरता :

पुरुषों ने अल्पावधि के सेक्स संबंधों में रुचि दर्शाने वाली महिलाओं को तरजीह दी जबकि महिलाओं ने स्थायी संबंध बनाने वाले पुरुषों में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
harsh
Thursday, 10th Apr 2008, 17:50
i cant believe it.remember "U CANT JUDGE A BOOK B ITS COVER"
piyush pathak
Thursday, 10th Apr 2008, 19:28
mere vichar se this news paper is best for readers.