जयपुर. एच.आर. कोइल्स पर बुधवार को पांच रुपए प्रति किलो की वृद्धि के बाद अब इस्पात (सरिया) के दामों में भी बढ़ोतरी संभव है। मंगला सरिया के प्रबंध निदेशक सीताराम अग्रवाल बताते हैं कि सोमवार को 12 एमएम सरिया 43 रुपए किलो होने के बाद दो दिन में पुन: 45 रुपए किलो हो गया।
एचआर कोईल्स में वृद्धि होने से सरिया में दो रुपए किलो और बढ़ने की आशंका है। अग्रवाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस्पात के दाम सरकार के काबू में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आयरन ओर (लोह अयस्क) के भावों को नियंत्रित किए बिना कच्चे माल की तेजी को नहीं रोका जा सकेगा।
कामधेनु सरिया के प्रेम अग्रवाल के अनुसार केन्द्र सरकार की सख्ती से ही बढ़ती इस्पात कीमतों को रोका जा सकता है। वायदा बाजार के कारण भी इस्पात के हाजिर दाम प्रतिदिन प्रभावित हो रहे हैं।