News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur जांजगीर. डेढ़ माह पहले सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका की मौत मामले में मृतिका के पिता ने उसके पति पर 15 लाख रुपए की बीमा राशि पाने की लालच में हत्या कराने का आरोप लगाया है। मामला 28 फरवरी 08 जांजगीर थाने का है।
वार्ड नंबर १६ निवासी रामाधार शर्मा की बेटी मंजू शर्मा की शादी ग्राम सेंदरी निवासी विजय कुमार मिश्रा के पुत्र देवेन्द्र मिश्रा के साथ २१ अप्रैल क्७ को हुई थी। मंजू मिश्रा शिक्षाकर्मी वर्ग-२ पद पर मुड़पार कापन में पदस्थ थी। शादी में मंजू के पिता रामाधार शर्मा ने दहेज में मोटरसाइकिल, फ्रीज, कूलर, रंगीन टीवी , इनवर्टर सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों का दहेज दिया था।
शादी के एक सप्ताह बाद मंजू से उसके पति देवेन्द्र मिश्रा ने एक लाख रुपए मांग की थी । मंजू ने मामले की जानकारी अपने पिता को दी। रामाधार शर्मा ने इतनी मोटी रकम देने से असमर्थता जाहिर कर दिया। रकम नहीं मिलने पर ससुराल वाले उसें दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने लगे और एक दिन मंजू को बीमारी से पीड़ित है कहते हुए घर से निकाल भी दिया । इस दौरान मंजू के पिता रामाधार मिश्रा ने सामाजिक बैठक बुलाकर राजीनामा कराकर फिर से मंजू को ससुराल भेज दिया।
मनमाफिक दहेज नहीं मिलने पर मंजू के पति ने उसे इस दुनिया को खत्म करने की मन में ठान ली। इससे पहले देवेन्द्र ने मंजू के नाम पर पंद्रह लाख रुपए का बीमा करवा दिया । ताकि मरने के बाद १५ लाख रुपए मिल जाए । २८ फरवरी को रोज की तरह मंजू स्कूल जा रही थी। इसी दौरान अकलतरा रोड के पास काले रंग की अज्ञात बोलेरो के चालक ने लापरवाहीपूर्वक बोलेरो को चलाते हुए उसे रौंद दिया। प्रत्यदर्शी के अनुसार मंजू की दुर्घटना जानबूझकर की गई थी। उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। लेकिन गंभीर हालत के मद्देनजर उसे सिम्स रिफर कर दिया गया ।
15 लाख की..
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उस समय मृतिका के पेट में चार माह का बच्च भी था। पिता रामाधार शर्मा ने देवेन्द्र मिश्रा पर १५ लाख रुपए की बीमा राशि पाने की साजिस के तहत बोलेरो से रौंदकर हत्या कराने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसपी से भी की है। ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। मामले की शिकायत मिली है, शीघ्र जांच किया जाएगा।
-विवेकानंद सिन्हा, एसपी