bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

लीगल होनी चाहिए क्रिकेट में सट्टेबाजी: बिंद्रा

चंडीगढ़. पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेजीडेंट आई.एस. बिंद्रा का कहना है कि आज क्रिकेट और सट्टेबाजी एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं। क्रिकेट खेलने वाले ज्यादातर देशों में कानून बनाकर सट्टेबाजी को मान्यता दी जा चुकी है। यदि भारत में कानून बनाकर इसे मान्यता दे दी जाए तो लोगों के साथ-साथ राज्य सरकारों का भी भला होगा।

बुधवार को यहां बिंद्रा ने कहा कि क्रिकेट में सट्टेबाजी को रोका नहीं जा सकता। यदि भारत सरकार इसे लीगल बना देती है तो उसे करोड़़ों का रेवेन्यू मिलेगा।

बिंद्रा ने कहा, ‘मैंने अखबारों में पढ़ा है कि प्रत्येक वन-डे मैच में करीब 10 हजार करोड़ का सट्टा लगता है। ट्वेंटी-20 वल्र्डकप में भारत में 700 करोड़ का सट्टा लगा था। आईपीएल में 59 मैच खेले जाने हैं। यदि राज्य सरकार अपने लेवल पर सट्टेबाजी को मान्यता देकर प्रत्येक मैच में लगने वाली कुल रकम का 50 फीसदी हिस्सा बतौर टैक्स लेती है तो आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि उसे कितना रेवेन्यू मिलेगा।’

ये पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस बारे में बीसीसीआई से बात की है, बिंद्रा ने कहा, उन्होंने एक बार कहा जरूर था, लेकिन इस मुद्दे पर अभी तक कोई खास चर्चा नहीं हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: