bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

मोबाइल में विस्फोट

कोटा. रंगबाड़ी स्थित एक हेयर सैलून की दुकान में रखे मोबाइल फोन में विस्फोट हो गया जिससे वहां शेविंग करा रहे एक युवक को मामूली चोट लगी और वो बेहोश हो गया।

रंगबाड़ी रोड पर स्थित शिवप्रकाश के हेयर सैलून में बुधवार को कर्मचारी जगदीश ने अपना मोबाइल काउंटर पर रख रखा और एक युवक की शेविंग कर रहा था। अचानक मोबाइल में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। मोबाइल के परखचे उड़ गए। शेविंग करा रहा युवक धमाके की आवाज सुनकर बेहोश हो गया। उसके हाथ पर मोबाइल का टुकड़ा इतनी ताकत से लगा कि वहां जख्म हो गया। मोबाइल के पास कपड़े रखे हुए जिनमें आग लग गई।

दुकान मालिक शिवप्रकाश ने बताया कि इस बीच वहां भगदड़ मच गई। दुकान में और भी लोग थे, जो बाहर की तरफ भागे। धमाके की आवाज सुनकर कई लोग वहां जमा हो गए। किसी ने कपड़े की आग बुझाई तो कोई बेहोश युवक को होश में लाया। बाद में युवक को प्राथमिक उपचार के लिए पास ही अस्पताल भेजा गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: