bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

मध्यप्रदेश को चंबल का पानी देना बंद

कोटा. चंबल की दरई मुख्य नहर से मध्यप्रदेश को दिया जा रहा पानी बुधवार को बंद कर दिया गया। अब इस नहर में सिर्फ 25 क्यूसेक पानी चल रहा है। कोटा के डीसीएम उद्योग को पानी देने के लिए नहर में यह पानी चल रहा है। इसकी इतनी कम मात्रा है कि इसे चालू रखते हुए भी नहर के मरम्मत कार्य कराए जा सकते हैं।

हाड़ौती में चंबल के समूचे नहरीतंत्र को 15 मार्च से 2 अप्रैल के बीच पूरी तरह बंद किया जा चुका है। मप्र ने 10 अप्रैल तक पानी मांगा था, इसलिए मांग पूरी हो जाने पर बुधवार से पानी बंद कर दिया गया। सीएडी के एसई हेमसिंह टाक के मुताबिक मप्र को बीते वर्ष अगस्त माह से पानी दिया जा रहा था। जितना पानी मांगा वह दे दिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: