कोटा. कोटा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेजों में बीएड सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर 20 जून तक चलेगी। परीक्षा में लगभग 10 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार व्यावसायिक पाठ्क्रम में स्नातक स्तर में प्रथम वर्ष बीएससी आईटी,कम्प्यूटर साइंस, बायो-टेक्नोलोजी, माइक्रोबायोलोजी, बायो-केमेस्ट्री, इलेक्ट्रानिक्स, बीसीए, बीबीए एवं एलएलबी पार्ट प्रथम की परीक्षा 2 मई से, द्वितीय वर्ष की 1 मई से तथा तृतीय वर्ष की परीक्षा 30 अप्रैल से प्रारंभ होगी।
व्यावसायिक पाठ्यक्रम में स्नातकोत्तर स्तर की एमएससी बायोटेक, माइक्रोबायोलोजी, कम्प्यूटर साइंस, बायो इनफोरमेटिक्स, एमपीएड, एमआईडी, पीजीडीसीए, बीपीएड व डीएलएल की परीक्षा 30 अप्रैल से तथा बीएड परीक्षा 14 मई से शुरू होगी।
सहायक कुलसचिव (परीक्षा) नीरज जैन ने बताया कि छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र तीन-चार दिन में संबंधित परीक्षा केन्द्रों पर भेज दिए जाएंगे। परीक्षा सामग्री सभी केन्द्रों को पूर्व में भेजी जा चुकी है।
कितने केन्द्र
कोटा विश्वविद्यालय ने बीएड परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केन्द्र, एलएलबी व डीएलएल के लिए 5 तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षाओं के लिए 5 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। एलएलएम की परीक्षा विवि के विधि विभाग के कक्ष में कराई जाएगी।