bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सालाना परीक्षाएं बुधवार की शाम समाप्त हो र्गई। अंतिम दिन दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान द्वितीय की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान नकल के सर्वाधिक 211 मामले अत्यधिक संवेदनशील जिले दौसा में पकड़े गए। दूसरे नंबर पर जोधपुर जिला रहा, जहां 119 नकलची धरे गए।

नकल के 90 मामलों के साथ अत्यधिक संवेदनशील जिले करौली का दूसरा स्थान रहा। बोर्ड सचिव लीलाधर यादव के मुताबिक नियंत्रण कक्ष पर दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में नकल के 677 प्रकरण पंजीकृत हुए। इनमें से बारहवीं कक्षा के 326 और दसवीं कक्षा के 343 मामले हैं। वरिष्ठ उपाध्याय के 5 व प्रवेशिका परीक्षा के 3 प्रकरण भी हुए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, टोंक और हनुमानगढ़ जिलों का एक भी नकल का प्रकरण कंट्रोल रूम में दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि बाड़मेर में 65, जयपुर में 35, जालौर में 29, अलवर में 22, भरतपुर में 17, कोटा में 16, सीकर में 15 और झुंझुनूु में 12 नकलची पकड़े गए।

अजमेर, उदयपुर, राजसमंद और सिरोही जिलों में चार-चार, बांसवाड़ा, बूंदी, जैसलमेर में तीन-तीन, नागौर में 8, भीलवाड़ा और गंगानगर में दो-दो तथा बीकानेर, धौलपुर, चूरू, सवाई माधोपुर, पाली, बारां में एक-एक प्रकरण पकड़ा गया। परीक्षा केन्द्रों और जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा दर्ज किए गए नकल के प्रकरण बोर्ड को बाद में मिलेंगे, इसीलिए आंकड़ों में वृद्धि हो सकती है।यादव के मुताबिक पर्चा आउट या अन्य अनियमितता संबंधी सूचनाएं जांच के बाद अफवाह पाई र्गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: