आणंद / पेटलाद.
एक बाप अपनी बीस साल की विवाहित जवान बेटी से समाज की मर्यादा को ताक पर रखकर शादी करना चाहता था। वह अपनी सगी बेटी से पिछले चार साल से बार बार कहता रहता था कि मैं तुमको अपनी पत्नी बनाना चाहता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं। बाप की इन हरकतों से तंग आकर और अपनी अस्मत और मान मर्यादा की रक्षा के लिए बेटी ने अपने कामांध बाप का कत्ल कर डाला है। सुनने में यह बात अजीब लग रही हो लेकिन यह सच है। यह घटना पेटलाद के शेखडी गांव के सीम इलाके में रविवार के दिन घटित हुई है ।
बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार : अपने पिता की हरकतांे से तंग आकर अपने बाप का खून करने वाली लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि शेखडी गांव की सीम में कनुभाई सोलंकी अपने परिवार के साथ खेतों में काम करके अपने परिवार का जीवन यापन करता था। कनुभाई ने बेटी गीता की पांच वर्ष पहले नजदीक के गांव में रहने वाले अर्जन के साथ शादी कर दी थी। कनु ने लगभग पिछले चार सालों से अपनी सगी पुत्री गीता को अपनी पत्नी बनाने की धमकी देता रहा था। और शाम-सवेरे उसे अकेला देखकर उसके साथ जबरदस्ती पत्नी बनाने का प्रयास करता था।
....ऊब चुकी थी गीता
लंबे समय से चल रहे इस नाटक से गीता एकदम ऊब चुकी थी और उसने गांव में छ माह पहले पिता के खिलाफ पेटलाद ग्राम्य में शिकायत दर्ज कराई थी। फिर भी कनु में कोई सुधार नही आया । और इन सब के बाद भी कनु एक दारू पीकर अपनी पुत्री के घर जा पहुंचा। इसके बाद गीता जब उनके नजदीक पहुंची तो कनु ने वही पुरानी बात फिर से दोहराई और कहा कि तुम अपने पति को छोड़ दो। मैं तुम्हें अपनी पत्नी बनाना चाहता हूं। इस बात को सुनकर गीता एकदम बौखला गई। और पास में रखा फावड़ा उठाकर पिता के माथे पर जोरदार प्रहार कर वहां से चली गई। जोरदार प्रहार के कारण कनु वहीं गिर पड़ा। बाद में कनु की पत्नी को यह बात मालूम पड़ी तो उसने कनु को अस्पताल ले गई। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
घटना से इलाके को लोग सन्न ,लड़की बैखोफ
पिता के इस कुकृत्य को जानकर पुलिस एकदम हैरान है वहीं इस खबर की चर्चा पूरे इलाके में फैलते ही सब सन्न रह गए। बाद में समु परमार की फरियाद पर गीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। जिसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पिता की हत्या करने के बाद गीता के चेहरे पर जरा भी शिकन नही थी और वह बेझिझक होकर पत्रकारों को अपनी पूरी आप बीती सुना रही थी।