bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

दौसा और टोंक में पिटी पुलिस

दुब्बी(दौसा). राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांडारेज के मितरपुरा पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से टोरडा सरपंच के पति पुखराज गुर्जर की मौत से गुस्साए लोगों ने करीब डेढ़ घंटे राजमार्ग जाम कर दिया। बाद में सदर थाना पुलिस पहुंची एवं जाम खुलाने की कोशिश की।

मौके पर ग्रामीण कलेक्टर एवं एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने लोगों को हटाने की कोशिश की, तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा ग्रामीणों एवं पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट हो गई। लोगों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए तथा पत्थर फेंके, जिससे पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। पथराव में दो पुलिसकर्मियों के चोटें भी आई हैं।

भागकर पुलिस ने बचाई जान

उनियारा (टोंक) सोप कस्बे में सरसों की तूड़ी से भरे ट्रक को खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में लोगों के पथराव में तीन पुलिसकर्मी सहित छह लोग घायल हो गए। सोप बसस्टैंड पर देर शाम सरसों की तूड़ी से भरे ट्रक को खड़ा करने पर ट्रक चालक व एक होटल मालिक में विवाद हो गया। इस पर पुलिस ट्रक चालक व दुकान मालिक को थाने में समझाने के लिए ले गई। सूचना मिलने पर गांव के लोग व दुकानदार के रिश्तेदारों समेत करीब 125 लोग थाने पर जमा हो गए और हंगामा कर दिया। इस बीच पुलिसकर्मी व लोगों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर लोगों ने थाने पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से बचने के लिए पुलिसकर्मी थाने में भाग गए।

गए व डीएसपी गोरधनलाल सोकरिया को सूचना दी। बाद में डीएसपी व अलीगढ़ थाने से जाब्ता मौके पर पहुंचा। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए तथा थाने पर फिर पथराव कर दिया। पुलिस व लोगों की बीच करीब एक घंटे तक चली लाठी-भाटा जंग में तीन पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ अस्पताल में ले जाया गया। घटना के बाद नगरफोर्ट, बनेठा एव टोंक का पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया। डीएसपी गोरधन सोकरिया ने बताया कि प्रभुलाल मीणा व परिजनों ने पथराव किया, जिससे माहौल बिगड़ा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: