बस्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव विनय कटियार ने उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को वोटों की सौदागर बताते हुए कहा है कि वह अपने परंपरागत वोटों को बेचकर धन अíजत करती है। मतदाताओं को उनसे सावधान रहने की जरुरत है।
उत्तरप्रदेश के खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र के सल्टौआ में बुधवार को आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करते हुए श्री कटियार ने कहा कि आयकर विभाग के मुताबिक सुश्री मायावती विश्व की छठी धनाढच्य नेता है।
श्री कटियार ने कहा कि उनके पास ने तो कोई कल कारखाना है और न ही आमदनी का कोई निश्चित जरिया और यह वोट बेचकर हासिल किया गया पैसा है।
उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश मे ंसरकार नाम की कोई चीज नहीं है। लचर कानून व्यवस्था की स्थिति से समूचा जनजीवन बेहाल है। कानून व्यवस्था की इतनी बदतर स्थिति पूर्ववर्ती मुलायम ¨सह यादव सरकार तथा बिहार में श्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में भी नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि किसान बदहाली का शिकार है। सरकार द्वारा विदेशों से १५क्क्-१६क्क् रुए प्रति क्विंटल गेहूं मंगाया जा रहा है।
यह दुर्भाग्य ही है कि देश के किसानों को गेहूं का मूल्य एक हजार रुपए क्विंटल देने की घोषणा की गई है। घरेलू गैस सिलेन्डर ७क्क् रुपए की दर से ब्लैक में बिक रहा है। चोर बाजारियों मस्त और उपभोक्ता त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मनमोहन सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल रही है।
उसे जनता के हितों की कोई चिंता नहीं है। आजादी के बाद अब तक इतनी महंगाई कभी भी नहीं रही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की विफ्लता के कारण कांग्रेस ने अपना जनाधार खो दिया है। मनमोहन सरकार केन्द्र में कांग्रेस की अंतिम सरकार होगी। उन्होंने दावा किया कि समूचे देश में भाजपा का जनाधार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के आगामी चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त करके लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।