bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

पीएमटी आठ जून को फार्म मिलेंगे 21 से

भोपाल प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ली जाने वाली परीक्षा प्री मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) आठ जून को आयोजित की जा रही है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने परीक्षा की तिथि तय कर ली है। इसकी आधिकारिक घोषणा 20 अप्रैल को की जाएगी। पीएमटी के लिए आवेदन फार्म 21 अप्रैल से मिलना शुरू होंगे।

व्यापमं द्वारा आयोजित इस परीक्षा में पिछले वर्ष 39 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार भी 50 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

व्यापमं द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के पांच स्वशासी मेडिकल कालेजों और एक डेंटल कालेज में प्रवेश दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस बार निजी मेडिकल कालेजों में से सिर्फ आरकेडीएफ डेंटल कालेज ने ही शासन द्वारा आयोजित पीएमटी के माध्यम से प्रवेश देना तय किया है। अन्य निजी कालेजों ने अपनी अलग प्रवेश परीक्षा डीमेट कराने का निर्णय लिया है।

व्यापमं ने पीएमटी का परीक्षा कार्यक्रम तय कर लिया है। इसके अनुसार आठ जून को होने वाली पीएमटी के लिए आवेदन फार्म 21 अप्रैल से मिलना शुरू होंगे। तय हुआ है कि 9 अप्रैल तक आवेदन फार्म लिए जा सकेंगे। इस परीक्षा का शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति जन जाति के लिए 250 रुपए रखा गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 मई दी जा रही है। कार्यक्रम की विधिवत घोषणा 20 अप्रैल को की जाएगी। फिलहाल व्यापमं ने नियम पुस्तिका का प्रकाशन शुरू कर दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: