bhaskar Web English
HomeNewsNational National

भारत-पाक वार्ता 20 मई से फिर शुरू होगी

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच काफी समय से लंबित समग्र वार्ता प्रक्रिया (सीडीपी) 20 मई से पुन: शुरू होगी। पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के बाद भारत के साथ यह पहली उच्चस्तरीय वार्ता होगी। विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह मेहमूद कुरैशी के साथ बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे और 21 मई को सीडीपी के चौथे दौर की समीक्षा बैठक करेंगे।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इससे पहले 20 मई को विदेश सचिव शिवशंकर मेनन इस्लामाबाद जाएंगे। दोनों देशों के बीच सीडीपी 2004 से शुरू हुई थी, तब से इसमें प्रगति हुई है, लेकिन कुछ महीने पहले पाक में हुई राजनीतिक उठापटक के बीच इसे स्थगित कर दिया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: