bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

जान देने पर आमादा युवक

शिवपुरीकरैरा कस्बे में पावर हाउस क्षेत्र में महज 50 रुपए की खातिर एक युवक अपनी जान देने पर आमादा हो गया। उसके परिवार ने जब यह रुपए देने से इनकार किया तो उसने एक बार नहीं बल्कि तीन बार आत्महत्या की कोशिश की। खुद को आग लगाने से लेकर फांसी लगाने और सल्फास खाने का प्रयत्न उसने किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने इस युवक को हिरासत में ले लिया है।

करैरा टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि महेश (20) वर्ष पुत्र नत्थू सिंह जाटव अपने बड़े भाई हरी सिंह के साथ करैरा में रहता है । बीती शाम से वह हरी सिंह से बाहर जाने के लिए रुपए की मांग कर रहा था, जो न देने पर उसने सबसे पहले अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश की। जैसे-तैसे उसे रोका गया तो रात में महेश ने खुद को फांसी लगाने का प्रयत्न किया।

इससे पूरे परिवार की नींद उड़ गई और वे रातभर सो नहीं सके। बुधवार की सुबह पुन: महेश आगबबूला हो उठा और उसने जान देने की धमकी देते हुए अपनी जेब में रखी सल्फास की गोलियां निकाल लीं। इस बार महेश के भाई हरी सिंह ने करैरा थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची, तब पुलिस को देखकर महेश ने झट से जेब से निकालीं सल्फास की गोलियां गटकने की कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्र्मियों ने उसके हाथ, पैर पकड़ लिए और उसे गोलियां नहीं खाने दिया गया।

श्री खेमरिया के अनुसार, महेश को आत्महत्या की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री खेमरिया का कहना है कि महेश केवल 50 रुपए पाना चाहता था, ताकि वह कहीं यात्रा पर जा सके। इस जिद को पूरा न करने पर उसने आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस का अनुमान है कि महेश मानसिक रूप से भी बीमार है। शायद ये ही कारण है कि वह छोटी सी बात पर भी अपनी जान लेने पर तुल गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: