bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

महाविनाश का कारण बन सकती है चिंगारी!

शिवपुरी. नेशनल पार्क की सीमा में जंगल में मंगल का अहसास कराने वाला मां बलारी का मेला इस साल 11 अप्रैल से लगने जा रहा है। इस मेले को लेकर भक्त जहां उत्साह में है वहीं प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसकी वजह यह है कि मेले में आने वाले लोगों द्वारा बीड़ी, सिगरेट पीकर सुलगती हुई छोड़ दी जाती है जिससे जंगल में आग लगने का खतरा बना रहती है।

हर बार प्रशासन अगिAकांड जैसी घटनाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतता है। इस तीन दिवसीय मेले के दौरान पूर्व के सालों में अग्निकांड की वारदातें भी हो चुकी हैं, जिनसे सबक लेते हुए इस साल मां बलारी मेला समिति, नेशनल पार्क प्रशासन और जिला प्रशासन काफी सजग है। इस बार भी जिला प्रशासन और मेला समिति ने मेले में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेला प्रागंण में जलती हुई बीड़ी, सिगटरे और माचिस की तीली न फैंके और जानवरों सहित जंगल की सुरक्षा में सहयोग करें।

विदित हो कि मां बलारी मेले में न केवल शिवपुरी बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। हजारों की संख्या में उमड़ने वाली इस भीड़ को ध्यान में रखते हुए बलारी मेले में मूलभूत सुविधाओं के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी जुटाई जा रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: