bhaskar Web English
HomeNewsNational National

पत्नी ने ईमानदार पति का सस्पैंशन मांगा

बेंगलूरकर्नाटक के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पत्नी ने राज्यपाल से रामेश्वर ठाकुर से अनोखी मांग की है। महिला ने कहा है कि उसके पति को निलंबित किया जाए, क्योंकि भ्रष्टाचार से लड़ने वाले उसके पति की जान खतरे में है। 3 अप्रैल को राज्यपाल के पास भेजे गए अपने पत्र में कमांड एरिया डिवैल्पमैंट अथार्टी के प्रशासक एमएन विजय कुमार की पत्नी जयश्री ने अनुरोध किया है कि उसके पति को छह माह के लिए निलंबित कर दिया जाए क्योंकि उनकी जान को खतरा है।

महिला ने कहा है कि बेलगाम पुलिस को जान पर खतरे की जांच करने के लिए कहा गया था, लेकिन पुलिस ने उसे नजरअंदाज कर दिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने पति की मुहिम का समर्थन करते हुए जयश्री ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पास भी पत्र भेज कर अपने पति के धड़ाधड़ हुए तबादले की सीबीआई जांच का अनुरोध किया है।

सात बार तबादला हुआ

1981 बैच के आईएएस अधिकारी विजय कुमार का सितंबर 2006 से मार्च 2007 के बीच सात बार तबादला किया गया। अंत में उन्हें बेलगाम में निम्न श्रेणी के पद पर तैनात कर दिया गया। जयश्री ने कहा कि उसके पति वर्तमान में जिस पद पर हैं आम तौर पर वहां इंजीनियर को तैनात किया जाता है न कि किसी आईएएस को।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: