bhaskar Web English
HomeNewsNational National

मशाल दौड़ में भाग नहीं लेंगे राहुल

नई दिल्ली.राहुल गांधी अगले हफ्ते होने वाले ओलंपिक मशाल दौड़ का हिस्सा नहीं बनेगें। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी को भारतीय ओलंपिक संघ से की तरफ से कोई न्यौता नहीं मिला है।

नेता ने बताया कि राहुल गांधी मशाल दौड़ मे हिस्सा लेने के इच्छुक नहीं हैं क्योंकि वे फिलहाल अपने मिशन, युवा कांग्रेस और नेशनल स्टूडेंट यूनियन को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहते हैं।

गौरतलब है कि भारतीय ओलंपिक सघ के अध्यक्ष सुरेश करमाड़ी ने कल कहा था कि संघ ने राहुल गांघी को मशाल दौड़ के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों का मानना है कि सोनिया गांघी और कांग्रेस के अन्य नेता नहीं चाहते कि राहुल मशाल दौड़ में हिस्सा लेकर नए विवाद को जन्म दें। उल्लेखनीय है कि किरण बेदी और बाइचूंग भूटिया ने पहले ही ओलंपिक दौड़ में भाग लेने से मना कर दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: