मुंबई. कहते हैं ना खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे, यही हाल मनसे का है। अमिताभ द्वारा अपने विरोधियों के करारे जवाब के बाद राज ठाकरे की पार्टी मनसे बुरी तरह तिल्लमिलाई हुई है। झल्लाहट में जब उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आया तो उन्होने बीती रात अमिताभ के घर के आगे पोस्टर लगा दिया।
पोस्टर में लिखा है कि अमिताभ कहते है कि वे कानून का पालन करते है लेकिन अपने बेटे की शादी में साइलेंट जोन में गाना बाजा बजाकर शोर-शराबा मचाते वक्त उनकी शराफत कहां गई थी?
यह पोस्टर अमिताभ के घर से थोड़ी ही दूर पर लगाया गया है और वैसा ही पोस्टर बांद्रा में बाल ठाकरे के घर के पास लगाया गया है। इस बारे में बात करते हुए मनसे छात्र संघ के नेता अखिल चित्रे ने कहा कि हम लोगों को बताना चाहते हैं कि जो लोग कानून पालन का ढीढ़ोरा पिटते हैं वे कैसे कानून का उल्लंघन करते हैं।
अब भला इन लोगों को कोई क्या समझाए कि अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे की शादी में आधे घंटे भी बाजा नहीं बजवाया था। अगर हमला ही करना है तो कुछ ढंग का मुद्दा खोजो।