HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

क्रेजी-4 में धुन चोरी का आरोप सही

मुंबई.क्रेजी-4 में धुन चोरी का आरोप सही बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रेजी-4 म्यूजिक विवाद पर धुन चोरी के आरोप को सही बताया है। हालांकि हाईकोर्ट ने फिल्म के रिलीज पर रोक नहीं लगाई है लेकिन फिल्म से गाने हटाने को कहा है। यह फिल्म कल रिलीज होने वाली है और वह भी बिना गाने की रिलीज होगी।

न्‍यायालय ने यह आदेश संगीतकार राम संपत की याचिका की सुनवाई करते हुए सुनाया। संपत ने आरोप लगाया था कि फिल्‍म ‘क्रेजी 4’ में गीतों में उनके द्वारा रचित धुन का प्रयोग किया गया है। संपत ने इसके लिए 2 करोड़ रुपए बतौर हर्जाने के रूप में मांगे थे।

संपत का दावा था कि ‘क्रेजी 4’ के 4 गानों के संगीत उनकी धुन ‘द थम्प इज हेयर’ से उड़ाया गया है। यह धुन उन्होंने सोनी एरिक्सन मोबाइल के लिए वर्ष 2007 में बनाई थी।

न्‍यायालय ने फिल्‍म की रिलीज पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। यह फिल्‍म कल रिलीज हो रही है। इस फिल्‍म का निर्माण राकेश रोशन ने किया है। फिल्‍म का संगीत उनके भाई राजेश रोशन ने तैयार किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: