मुंबई.
निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन की फिल्म क्रेजी-4 में धुनों की चोरी का आरोप लगाने वाले संगीतकार राम संपत ने केस वापस ले लिया है।
बताया जा रहा है कि राम संपत और राकेश रोशन के बीच एक समझौता हो गया है। इस समझौते के तहत फिल्म क्रेजी-4 पूरे गाने के साथ कल 11 अप्रैल को रिलीज होगी।
गौरतलब है कि क्रेजी-4 म्यूजिक विवाद पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट ने धुन चोरी के आरोप को सही बताया था। और फिल्म को बिना गाने के ही रिलीज करने को कहा था।
संपत ने आरोप लगाया था कि फिल्म क्रेजी-4 में गीतों में उनके द्वारा रचित धुन का प्रयोग किया गया है। संपत ने इसके लिए 2 करोड़ रुपये बतौर हर्जाने के रूप में मांगे थे।
संबंधित खबरें
* क्रेजी-4 में धुन चोरी का आरोप सही