HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

अटल आवास के 411 मकान आबंटित

रायगढ़. अटल आवास योजना के तहत आज पुसौर, घरघोड़ा व सारंगढ़ 3 ब्लाकों में 411 लोगों को मकान लाटरी विधि से बांटे गए। इसका आयोजन नगर निगम के सभाकक्ष में किया गया।

छग गृह निर्माण मंडल द्वारा अटल आवास योजना के तहत ग्रामीण लोगों के लिए मकान बनाए जा रहे हैं। यह योजना ब्लाक स्तर पर चलाई जा रही है। इसके तहत लोगों को दो कमरों का स्वतंत्र मकान दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज योजना तहत पुसौर में 127, घरघोड़ा में 179 व सारंगढ़ में 105 बने कुल 411 मकानों का आवंटन किया गया। यह आवंटन लाटरी सिस्टम से किया गया।

ब्लाकों से काफी संख्या में लोग मकान आवंटित कराने पहुंचे। इस दौरान सभाकक्ष में अतिथि के रूप में एडिशनल कलेक्टर एमके गुप्ता, महापौर जेठूराम मनहर, ननि आयुक्त डा. आशीष मिश्रा, ननि सभापति सुभाष पांडेय, गृह निर्माण मंडल के निदेशक रोशन लाल अग्रवाल व एक्जुक्टिव इंजीनियर पूनम चंद्र अग्रवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

खरसिया व धर्मजयगढ़ का आबंटन आज
इस योजना के तहत खरसिया व धर्मजयगढ़ में बने मकानों का आवंटन शुक्रवार को ननि के सभाकक्ष में होगा। मकान आबंटन में पारदर्शिता लाने के लिए लाटरी विधि अपनाई जा रही है। योजना के तहत खरसिया के 252 व धर्मजयगढ़ के 129 मकान जरूरतमंदों को दिया जाएगा।

घर का सपना सुखद
इस योजना का लाभ वर्ष में 60 हजार रुपए तक कमाने वाले लोग ले सकते हैं। इसके अलावा शासन ने 50 फीसदी राशि की छूट दी है व 50 फीसदी राशि का ऋण स्टेट बैंक आफ इंडिया से दिया जा रहा है। लोगों को आवास की किश्त चार चरणों में देनी होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: