HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

पहचान के बाद जवाई बांध पर एंट्री

पाली. पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा जवाई बांध भी अब अतिसंवेदनशील स्थानों की श्रेणी में आ गया है। बांध को सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन के आदेश पर सुरक्षा का अभेद्य कवच बनाया जा रहा है। यहां तक कि अब बांध पर आने वाले हर शख्स का रिकार्ड संधारित होगा। वहीं पल-पल की खबर आला अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए 24 घंटे वायरलैस सेट की व्यवस्था रहेगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पाली, जालोर व सिरोही जिलों की लाइफ लाइन के रूप में अपनी पहचान रखने वाले जवाई बांध से पाली जिले के 172 गांवों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। 6 1.25 फीट की भराव क्षमता वाले जवाई बांध की सुरक्षा वर्तमान में दो चौकीदारों के भरोसे है।

बांध के इर्द-गिर्द दिन में कई लोगों का जमावड़ा रहता है। जिला प्रशासन ने हालही में आंतरिक सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर बांध की महत्ता को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक स्तर पर प्रबंध करने के लिए पुलिस एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय की है।

आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से जिले के महत्वपूर्ण जवाई बांध की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। गेट के पास चौकीदार बैठाकर बांध देखने वाले लोगों समेत वाहनों का रिकार्ड दर्ज किया जा रहा है।
—शंकरलाल परमार,अधिशाषी अभियंता,जल संसाधन विभाग, सुमेरपुर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: