HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

पश्चिमी सीमा पर घुसपैठ दो पाकिस्तानी पकड़े

बाड़मेर. borderपश्चिमी सरहद पर दो पाकिस्तानी बुधवार रात्रि में भारतीय इलाके में घुस गए। इसकी सूचना मिलने पर बीएसएफ ने इनको पकड़ा है। प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने एक शादी के समारोह में शिरकत करने पर पिता के पिटाई करने की वजह से भागकर आने की बात कही है। इनके कब्जे से 5100 रुपए भारतीय एवं 2310 पाकिस्तानी रुपए बरामद किए गए है।

बीएसएफ से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात्रि में सिंध प्रांत के तंदोलियार निवासी अजहर अली(18)एवं जोहेब अली (6)पुत्र नादिर अली ने रखियाली एवं सगोरालिया इलाके के बीच से भारतीय इलाके में प्रवेश किया। सगोनलिया मं गांव वालो ने बाहर से आए नए चेहरों को देखकर इनसे पूछताछ की और इसकी सूचना बीएसएफ के अफसरों को दी। सूचना मिलने पर बीएसएफ के अधिकारी इनको पकड़कर ले आए। दोनों पाकिस्तानी नागरिकों ने बताया कि वे अपने पड़ौसी की शादी में गए थे। इस पर उनके पिता ने पिटाई कर दी।

इससे नाराज होकर वे जोधपुर में अपने रिश्तेदार के पास जाने के लिए भारतीय इलाके में घुस गए। वे सात अप्रैल को रवाना हुए थे। खोखरापार तक का सफर ट्रेन में तय करने के बाद एक— दो स्थान पर रात्रि ठहराव भी किया। पूछताछ से पता चला कि अजहर अली कक्षा छह तक पढ़ने के बाद मदरसा छोड़ चुका है। जबकि जोहेब अली कक्षा चार में पढ़ रहा है। इनकी पाकिस्तान में इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान है। इधर, घुसपैठ की सूचना के बाद कमाडेंट देवीसरनसिंह, द्वितीय कमान अधिकारी एम.एस.बिष्ट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों से पूछताछ की। इनको पुलिस को सौंपा जाएगा। इनसे पूछताछ में इनके घुसपैठ के पीछे छिपे इरादे का खुलासा होने की संभावना है।

मोबाइल भी मिला: इनके पास नोकिया 1208 माडल का मोबाइल भी मिला है। इसमें पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी की सिम लगी हुई है। बीएसएफ ने जांच शुरू की: पाकिस्तानी नागरिकों की घुसपैठ के बाद बीएसएफ ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसके तहत यह जानकारी जुटाई जा रही है कि यह तारबंदी को पार करके अथवा किसी अन्य तरीके से भारतीय इलाके में घुसे। इन युवकों को बीएसएफ के अफसर सीमा पर ले गए हैं, वहां पता लगाया जाएगा कि इन्होंने किस निर्धारित जगह से तारबंदी को फांदा और भारतीय सीमा में घुसने का क्या तरीका इस्तेमाल किया।

साजिश से इनकार नहीं: पाकिस्तानी युवक एवं बच्चे के पास 5100 रुपए भारतीय रुपए मिलने से किसी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। इनके पास इतनी मात्रा में भारतीय नोट कहां से आए। साथ ही यह आसानी से कैसे तारबंदी होने के बावजूद भारतीय इलाके में घुस गए।

पहले भी पकड़े जा चुके है पाकिस्तानी किशोर: मुनाबाव इलाके में दो साल पहले दो पाकिस्तानी किशोर भारतीय इलाके में घुस गए थे। इनको बीएसएफ ने फ्लैग मीटिंग के बाद वापिस पाक रेंजर्स को सौंपा। इसी तरह पिछले साल पांच अगस्त को रमेश नाम का किशोर भी भारतीय इलाके में घुस गया था। इसने अपने परिजनों वगैरह के बारे में गलत जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया था। इसको काफी मशक्कत के बाद लौटाया जा सका था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: