HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

स्पीड ब्रेकर ने ली स्कूली बालक की जान

उदयपुर. दुर्घटनाएं रोकने के लिए आरएमवी मार्ग पर बनाया गया स्पीड ब्रेकर गुरुवार सुबह एक स्कूली बालक की मौत का कारण बन गया। सेंट्रल पब्लिक स्कूल का आठवीं क्लास का छात्र यश भटनागर (13) साइकिल चला रहा था। स्पीड ब्रेकर पर साइकिल उछलने से वह दूर जा गिरा। उसका सिर रोड डिवाइडर से टकरा गया।

अंदरुनी चोट लगने से उसकी मौत हो गई।सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में कनिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत जीतेन्द्र भटनागर का पुत्र यश गुरुवार सुबह साइकिल से ऑटो चालक को यह कहने जा रहा था कि वह आज स्कूल नहीं जाएगा। भटनागर परिवार अमल का कांटा स्थित काला गोखड़ा क्षेत्र में रहता है।

यश घर से थोड़ी दूर आरएमवी तिराहे तक पहुंचा। वहां स्पीड ब्रेकर पर साइकिल असंतुलित होने से वह नीचे पर गिर पड़ा। सिर रोड डिवाइडर से टकराने से वह बेहोश हो गया। आसपास के दुकानदारों ने उसे ऑटोरिक्शा से एमबी अस्पताल पहुंचाया। इस बीच बालक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर अचानक हुए इस वज्रपात से यश के पिता जितेन्द्र, मम्मी जयश्री व मामा एस.सी.निगम सकते में आ गए। उन्होंने पुलिस में केस दर्ज कराने तथा पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। शाम 5 बजे परिजनों तथा मित्रों ने अशोक नगर श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया।यश के छोटे भाई निष्दीप की मृत्यु भी तीन वर्ष पूर्व ब्रेन हेमरेज के कारण हुई थी। वह मकान की सीढ़ियों से फिसल गया था। उसके भी सिर पर गहरी चोट आई थी। तीन पुत्रों में साहिल सबसे छोटा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: