HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

बैग मिले 17520, बता दिए 50500

बीकानेर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से की गई कार्रवाई में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बालिकाओं को दिए जाने वाले हजारों स्कूली बैग के हेराफेरी किए जाने का मामला उजागर हुआ है।

एएसपी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि ब्यूरो की टीम ने सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में छानबीन की तो पाया कि एसी-एसटी बालिकाओं के लिए नई दिल्ली की फर्म एस. आर. एन्टरप्राइजेज से 50500 बैग की खरीद की जानी थी।

फर्म ने 17820 बैग ही सप्लाई किए लेकिन अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलीभगत कर 50500 बैग की खरीद बता दी और स्टॉक रजिस्टर में इन्द्राज भी कर लिया। इसी आधार पर फर्म से करीब 24 लाख रुपए का बिल ले लिया और संबंधित अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर एकाउंट पेयी चेक भी तैयार कर लिया।

कैशबुक भी फारवर्ड नहीं की गई। ब्यूरो ने बालिकाओं के लिए बैग खरीद में अनियमितता मानते हुए स्टॉक रजिस्टर, खरीद संबंधी कागजात, टेंडर रजिस्टर, मूल बिल, चेक बुक, बैंक लेखा रजिस्टर, सैंपल बैग आदि जप्त किए हैं। मामले की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: