HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

100 करोड़ रुपए की हैरोइन समेत 2 काबू

फिरोजपुर.खेमकरण सैक्टर में बीएसएफ ने 20 किलोग्राम हैरोइन समेत दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हैरोइन की कीमत 100 करोड़ आंकी गई है।

आरोपी पुलिस को सौंपने से इनकार

इस बीच, बीएसएफ ने आरोपियों को पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि पुलिस जल्द चालान कोर्ट में नहीं पेश करती, जिसकारण वे जमानत पर छूट जाते हैं। बीएसएफ और पाक तस्करों के बीच 25 मिनट तक फायरिंग के बाद 6 पाक तस्कर पाकिस्तान की ओर भाग गए।

पकड़े गए भारतीय तस्करों में एक नाबालिग है। बुधवार रात 2.20 बजे जवानों ने जब बीओपी झुग्गे नूर मोहम्मद की बुर्जी नंबर 174/9-10 से आहट सुनी तो वह उस दिशा में बढ़ने लगे। तभी अचानक पाक की तरफ खड़े छह हथियारबंद तस्करों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

जवानों व तस्करों के बीच करीब 25 मिनट तक गोलियां चलीं। बीएसएफ को हावी होता देख 6 पाक तस्कर भाग गए, जबकि दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़ी गई हैरोइन अफगानिस्तान मार्का बताया जा रहा है। मोबाइल और सिम भी बरामद डीआजी महिंद्र लाल वासन ने बताया कि आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह (२४) पुत्र कंधारी लाल निवासी गांव तूत व कमल राज (१६) पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव भंगाला थाना वलटोहा जिला तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपियों से एक नोकिया मोबाइल 1200 व स्पाइस कंपनी का सिम बरामद किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: